Friday 17 December 2021
परिपाठ सामान्यज्ञान प्रश्न मराठीत - उत्तर इंग्रजीत
Thursday 16 December 2021
सामान्य ज्ञान
Wednesday 15 December 2021
हिंदी निबंध
🔲🔲🌈🌱🌳🌱🌈🔲🔲
=========================
*👭🛑हिंदी निबंध लेखन*🛑👭
*(१) मोर🦚*
*मोर एक सुंदर पक्षी है। यह बाग और जंगल में पाया जाता है।*
*मोर का शरीर लंबा होता है। उसकी गरदन नीले रंग की होती है। उसके सिर पर कलगी होती है। मोर के पंख लंबे और रंगबिरंगे होते हैं। उसके पंखों पर आँख के आकार के नीले-नीले सुंदर धब्बे होते हैं।*
*मोर स्वभाव से साहसी होता है। वर्षा उसकी प्रिय ऋतु है। काले-काले बादलों को देखकर मोर खुशी से झूम उठता है और पंख फैलाकर नाचने लगता है।*
*मोर अनाज के दाने, नरम फल और कीड़े-मकोड़े खाता है।*
*मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।*
=========================
*(२) गाय🐄*
*गाय एक दुधारु पशु है। यह सफेद, गेरुए, काले या चितकबरे रंग की होती है। गाय के दो सींग होते हैं। उसकी पूँछ लंबी होती है।*
*गाय घास, भूसा, दाना और खली खाती है। गाय हमें दूध देती है। उसका दूध मीठा, पचने में हल्का और पौष्टिक होता है।*
*गाय के बच्चे को 'बछड़ा' या 'बछिया' कहते हैं। जब बछड़ा बड़ा होता है, तब उसे 'बैल' कहा जाता है।*
*गाय पूज्य मानी जाती है। उसे हम गोमाता मानते हैं।*
=========================
*(३) बाघ🐅*
*बाघ एक भयानक जंगली जानवर है। उसका शरीर लंबा और गठीला होता है। बाघ बहुत ताकतवर होता है। उसके दाँत नुकीले और पंजों के नाखून तेज होते हैं। उसकी पूँछ लंबी होती है। उसका रंग पीला होता है। कुछ प्रदेशों में सफेद बाघ भी पाए जाते हैं। बाघ के शरीर पर काली धारियाँ होती हैं। वह अँधेरे में भी देख सकता है। बाघ पानी में अच्छी तरह तैर सकता है।*
*बाघ मांसाहारी पशु है। वह हिरन जैसे जंगली जानवरों का शिकार करता है।*
*बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है।*
=================
🔲🔲🌈🌱🌳🌱🌈🔲🔲
(सामान्यज्ञान माहिती वाचण्यासाठी खालील लिंकवर क्लिक करा.)*👇
http://www.mungkarsatish.blogspot.com